कंप्यूटर पर निबंध (कंप्यूटर एस्से) – Computer Ki Jankari Hindi Me




कंप्यूटर पर निबंध

मानव जाति ने कई आविष्कार किये हैं पर इन सब आविस्कारो में जो सब से महत्वपूर्ण अविष्कार है वो है कंप्यूटर।कम्प्यूटर सन 1937 में अस्तित्व में आया था और इसकी ख़ोज चार्ल्स बैबेज ने की थी। आज कंप्यूटर भले ही बहुत प्रकार के है  पर जिस वक्त इसकी इजात हुई थी तब ये काफी विशालकाय था और इसे गणना करने का यंत्र कहा जाता था।

ये चुटकी में कठिन से कठिन कार्य कर सकता है। इसके विभिन्न अंग है जैसे की माउस, कीबोर्ड, सी पी यू, मदरबोर्ड आदि। मदरबोर्ड कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है इसके बिना इसका कोई अस्तित्व नहीं है।

शुरुआत में भले ही ये गणना करने की यंत्र माना जाता था पर आज की इस युग में कंप्यूटर का उपयोग कई कार्यो के लिए होता है जैसे की सूचनाओं को सहेजना, उसे साझा करना, गाने सुनने आदि के काम में भी आता है। पहले कंप्यूटर सिर्फ बड़े बड़े कंपनियों में होता था पर अब तो हर घर में कंप्यूटर का उपयोग होता है।

स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की पूरी जानकारी दी जाती है और उन्हें कंप्यूटर चलना भी सिखाया जाता है। अब तो आलम यह है की कंप्यूटर के बिना हम कोई कार्य करने के बारे में सोच भी नहीं सकते है।

बड़ी बड़ी कंपनियां इस पर निर्भर है।चाहे वो किसी को पत्र भेजना हो या दूर बैठे किसी आदमी से मुलाक़ात करनी हो, कंप्यूटर की मदत से ये सब आसान हो गया है। कंप्यूटर से किसी की भी व्यक्ति के फ़ोटो को सुन्दर भी बनाया जाता है। यह एक ऐसा यन्त्र है जो हर एक काम को इतना सरल बनाता है की कोई भी आसानी से कर सकता है।

Also read  सैनिक की अनकही कहानी: भारतीय सैनिकों पर कविता - Poems On Indian Soldiers in Hindi

कंप्यूटर पर निबंध (कंप्यूटर एस्से) - Computer Ki Jankari Hindi Meमानव जाती ने कंप्यूटर को इस तरह बनाया है की यह हर काम जल्दी करता है पर बिना किसी गलती के। आज दुनिया भर में कंप्यूटर की ज़रुरत बढ़ती ही जा रही है। अब कोई भी काम के लिए कही भी जाना नहीं परता, सरे काम घर बैठे ही कर सकते है इस कंप्यूटर की मदत से ।

बस कंप्यूटर में इंटरनेट होनी चाहिए उसके बाद किसी को भी कही भी जाने की ज़रुरत नई है। चाहे हवाई जहाज़ की टिकट चाहिए हो या किसी फ़िल्म की सब घर पर रखे कंप्यूटर से हो जाता है, यहाँ तक की बहार का खाना खाने के लिए भी कही बहार नहीं जाना पड़ता है। ये सब कंप्यूटर की वजह से।

आज जो दुनियाँ में इतनी आगे बढ़ रही है उसका श्रेय कंप्यूटर को भी जाता है। अब तो बड़े बड़े मशीन भी कंप्यूटर की आदेश पर चलते है। कोई भी महत्वपूर्ण परीक्षा  में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है परीक्षा लेने के लिए। इसके वजह से कागज़ की बहुत बचत होती है और नक़ल करने का मौका भी नहीं मिलाता।

Also read  BSF Constable Tradesman Result 2018 | CT / TM Final Merit List Result

अब तो इतने प्रकार के कंप्यूटर आ गए है की उसको कही भी उठा के ले जाया जा सकता है। कई स्कूलों और कॉलेजो में कॉपी किताब के जगह पर कंप्यूटर का उपयोग होता है जिसकी वजह से पढाई आसान भी हो जाती है और मज़ेदार भी लगती है। अब तो छोटे छोटे बच्चेभी आसानी से कंप्यूटर चला लेते है। इन बच्चों के लिए कंप्यूटर में कई गेम भी होते है जिन्हें खेल कर वो अपना समय व्यतीत करते है।

यही नहीं हम दूर देश में बसे किसी भी रिश्तेदार या दोस्त से बात कर सकते है उसे देख सकते है बिना उनके पास जाये। और इसका श्रेय भी कंप्यूटर को ही जाता है। कंप्यूटर की जानकारी सबको होनी चाहिए चाहे वो किसी कंपनी का मालिक हो या क्लर्क क्योंकि बिना इसकी जानकारी के ज़िन्दगी बहुत मुश्किल हो जाती है।

जैसे हर सिक्के के दो पहलु होते है वैसे ही हर एक चीज़ की अछाई एवं बुराई भी होती है। कंप्यूटर से लाभ तो बहुत सरे है पर कंप्यूटर से कुछ नुकसान भी है।अधिक कंप्यूटर पर काम करने से या गेम खेलने से आँखों पर बुरा आसार परता है। इसके कारन कई विद्यार्थी के अंक भी कम आते है परिछा में। ये सारी बुराईयांतो फिर भी सुधरी जा सकती है पर कुछ अपराध है जो कंप्यूटर के द्वारा किया जाता है जिन्हें सुधारना बहुत कठिन है।

कंप्यूटर और इंटरनेट की मदत से कई अपराध होते है जिसे साइबर क्राइम कहते है। ये अपराधी कंप्यूटर का इस्तेमाल गलत चीज़ों के लिए करते है और मानवता का सर झुकाते है।कई लोग तो ऎसे भी हैं जो लड़कियों की फ़ोटो को विचित्र और अश्लील बना देते है जिसकी वजह से उन लड़कियों की बहुत बदनामी होती है।

Also read  Mahatma Gandhi Essay in Hindi

मानव ने कंप्यूटर का आविष्कार मानवता की भलाई के लिए किया था पर अब कई लोग इसका उपयोग बदला लेने, अपराध करने, किसी को तंग करने के लिए करते है। कंप्यूटर को इसलिए बनाया गया था ताकि यह इन्सानों का काम आसान कर सके पर कुछ लोग इस बात का अलग ही मतलब निकाल बैठे और इसका इस्तेमाल गलत कार्यो के लिए करने लगे।

भले ही कंप्यूटर किसी भी इंसान से ज़्यादा तेज़ है पर बनाया इसे इंसान ने ही है फिर तो ये तय है की इंसान के पास ज़्यादा दिमाग है इसे इस्तेमाल करने के लिए। ये एक आधुनिक मशीन है जिसका उपयोग करके हम दुनिया में अचे बदलाव ला सकते है।

इसका उपयोग अगर हम सही तरह करे तो हर काम आसानी से होगा और किसी को नुकसान भी नहीं होगा। कंप्यूटर ने समाज को बहुत कुछ प्रदान किया है तो हमारा भी फ़रज़ बनता है की हम इसे सही काम में लेकर इसका मान रखे न की गलत काम करके इसे बदनाम करे।

यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपिया Today’s Era से जुड़े रहिये धन्यवाद!